सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The groom's car fell into a pond just 300 meters from the lawn; the driver fled, and the groom swam to safety.

Chandauli News: लॉन से महज 300 मीटर पहले तालाब में गिरी दूल्हे की कार, भागा चालक, तैरकर बाहर निकला दूल्हा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The groom's car fell into a pond just 300 meters from the lawn; the driver fled, and the groom swam to safety.
हादसे के बाद मंडप में पूजन करते दुल्हा पवन कुमार प्रजापति। जागरूक पाठक
विज्ञापन
बबुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लॉन से 300 मीटर पहले दूल्हे की कार तालाब में गिर गई। चालक कार से कूदकर भाग गया। पानी में ही दूल्हा कार से निकलकर तैरते तालबा से बाहर निकला। इसके बाद दूल्हे ने ग्रामीणों की मदद से कार में बैठीं दो लड़कियों और एक रिश्तेदार को भी बाहर निकाला।
Trending Videos


पिता रामनरेश प्रजापति ने बताया कि पवन कुमार प्रजापति (34), अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर हैं। पवन की शादी हसनपुर गांव की शालू से तय थी। बरात बबुरी के एक विवाह स्थल के लिए निकली थी। कार में पवन के साथ घर की दो लड़कियां और एक रिश्तेदार सवार थे। रास्ते में चालक ने कार रोककर शराब पी। नशे में उसने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई और मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। कार तालाब में गिर गई। चालक तुरंत दरवाजा खोलकर कूद गया और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की तरफ का गेट खुला होने के कारण पवन वहीं से बाहर निकल गया और लगभग 20–25 मीटर तैरकर किनारे पहुंचा। तब तक आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। कुछ ही मिनटों में कार आधी से अधिक पानी में डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने रात में ही क्रेन मंगाई। रात में कार को तालाब से निकाला गया। कार में रखे दूल्हे और लड़कियों के कपड़े भीग गए थे। बराती कपड़े को विवाह स्थल पर पंखे की हवा में सुखवाए। बबुरी थाना प्रभारी विभूति नारायण राय ने बताया कि कार तालाब में गिरने की सूचना मिली थी। सभी बराती सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। चालक की तलाश की जा रही है।
------------
दुल्हन हुई परेशान, द्वारचार में दो घंटे की देरी
हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन शालू घबरा गई। वह बार-बार दूल्हे की स्थिति के बारे में पूछती रही। घटना के कारण द्वारचार की रस्म दो घंटे की देरी से हुई। दूल्हे को दूसरी गाड़ी में बैठाकर ले लॉन तक पहुंचाया गया था। उसने कपड़े बदलकर शेरवानी दोबारा पहनी। रात 11 बजे दूल्हा बग्घी से विवाह स्थल पर पहुंचा।
----------
मोबाइल, चेन और अंगूठी भी खो गई
पिता रामनरेश प्रजापति ने बताया कि चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कार के साथ दूल्हे का 75 हजार रुपये का मोबाइल फोन, सोने की चेन और अंगूठी भी तालाब में गिर गईं। दूल्हे के बड़े भाई चंद्रभान कुमार प्रजापति ने बताया कि चालक को बरात से पहले शराब पीने से मना किया गया था, लेकिन उसने चोरी-छिपे शराब पी और गाड़ी तेज चलाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed