सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get the pending project completed within the time limit: Pawan Kumar

लंबित परियोजना को समय सीमा में पूरा कराएं : पवन कुमार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Get the pending project completed within the time limit: Pawan Kumar
विज्ञापन
मानस नगर स्थित डीएफसीसी के सभागार में बुधवार को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन के परियोजना निदेशक पवन कुमार राय ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधूरे निर्माण को समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निदेशक ने विशेष रूप से रेल फ्लाई ओवर और रोड ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए जल्दी पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था जीएमआर के प्रतिनिधियों के साथ अलग से बैठक कर प्रगति की समीक्षा की और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने को कहा। कार्यकारी निदेशक संदेश श्रीवास्तव और न्यू डीडीयू यूनिट के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार, महाप्रबंधक परिचालन व व्यवसाय श्रवण कुमार आदि ने बताया कि न्यू डीडीयू यूनिट से वर्तमान में कोयला, स्टील, अनाज सहित विभिन्न वस्तुओं की ढुलाई कराई जा रही है। इस माैके पर राजेश कुमार, रणधीर सिंह, सुमित कुमार, बालेश्वर सिंह, रोशन कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed