{"_id":"699f6092e0e658321a08798c","slug":"door-to-door-garbage-collection-is-far-from-12000-houses-in-the-city-chandauli-news-c-189-1-svns1013-144626-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नगर में 12 हजार घरों से दूर हैं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नगर में 12 हजार घरों से दूर हैं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में 1 अप्रैल 2026 से ठोस कचरा प्रबंधन नियम सख्ती से लागू करने की तैयारी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद नगर पालिका पर दबाव बढ़ गया है। अभी तक नगर पालिका सिर्फ सात मोहल्लों में ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करा रही है। अधिकारियों के अनुसार नगर क्षेत्र में हर रोज 49 टन कचरा निकलता है। इसमें घरों से अलावा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कचरा भी शामिल है। नगर पालिका के 25 वार्डों में 16 हजार से ज्यादा मकान हैं। इसमें से सात वार्डों के 4 हजार मकानों से डोर-टू-डोर कूड़े का उठान हो रहा है। 279 सफाईकर्मियों के पद स्वीकृत हैं। इसमें से 179 पद रिक्त हैं। वर्तमान क्षेत्र की अनुमानित आबादी लगभग 1.90 लाख हैं।
कचरे को जगह-जगह एकत्र किए जाने के बाद उन्हें डंपिंग स्थल पर ले जाया जाता है। नगर पालिका की ओर से सलेमपुर में बने एमआरएफ सेंटर में गिले और सूखे कचरे को अलग-अलग किया जाता है। नगर पालिका कर्मी कैलाशपुरी, रविनगर, महमूदपुर, लाठ नंबर दो, वेस्टर्न बाजार, न्यूमहाल, सुभाष नगर में ही घर-घर कूड़ा उठाने जाते हैं। यह कार्य फिलहाल नगर पालिका में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की मदद से करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका के पास कर्मचारियों की भी कमी है। ऐसे में नगर क्षेत्र में प्रभावी कचरा संग्रहण चुनौती है।
- राजीव मोहन सक्सेना, प्रभारी ईओ, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर ने बताया कि नगर पालिका की ओर शीघ्र ही टेंडर करवाकर डोर टू डोर कूड़े का उठान कराया जाएगा। अभी फिलहाल सात मोहल्लों में नगर पालिकाकर्मियों की मदद से कूड़े का उठान कराया जा रहा है। वहीं लोगों से भी अपील है कि सूखा और गीला कचरा सफाईकर्मी को अलग-अलग दें
Trending Videos