सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MEMU will not go to Banaras today

Chandauli News: आज बनारस नहीं जाएगी मेमू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
MEMU will not go to Banaras today
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से वाराणसी- पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के मध्य ब्लाॅक हट बी- व्यासनगर काशी रेल खंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए बृहस्पतिवार को ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जाएगा। इस वजह से बृहस्पतिवार को आरा -बनारस और बरकाकाना- वाराणसी मेमू वाराणसी नहीं जाएगी। इसी तरह सिकंदराबाद, कामाख्या सहित 6 ट्रेनें दूसरे रूट से चलेगी। यह जानकारी
Trending Videos

उत्तर रेलवे की ओर से एक्स पर पोस्ट कर दी गई है। पोस्ट के अनुसार 26 फरवरी को अप और डाउन आरा-बनारस मेमू तथा बरकाकाना-वाराणसी मेमू पैसेंजर पीडीडीयू जंक्शन तक आएगी और यही से जाएगी। वहीं बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस,वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा दून एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा मेल, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस दो से ढाई घंटे की देरी से चलेगी। इसी तरह कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस पीडीडीयू, चुनार, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते जाएगी। वहीं इंदौर-पटना, सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed