सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young biker dies after being hit by a high-speed vehicle

Chandauli News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A young biker dies after being hit by a high-speed vehicle
विज्ञापन
चकिया। शहाबगंज मार्ग पर बोदरा खुर्द गांव के पास रविवार की रात आठ बजे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान चंद्रमा (27) पुत्र बिहारी लाल निवासी नरसिंहपुर कला शहाबगंज के रूप में हुई। चंद्रमा बाइक से किसी काम से चकिया की तरफ आया हुआ था। रात आठ बजे वह वापस अपने घर जा रहा था। अभी वह बोदरा खुर्द गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही चंद्रमा की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मृत युवक की शिनाख्त की। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed