{"_id":"6a13f4f356fdd998e20c11cd","slug":"video-2000-liters-of-diesel-being-smuggled-to-bihar-in-bolero-two-smugglers-arrested-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बोलेरो में भरकर बिहार ले जाया जा रहा था 2000 लीटर डीजल, दो तस्कर गिरफ्तार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो में भरकर बिहार ले जाया जा रहा था 2000 लीटर डीजल, दो तस्कर गिरफ्तार; VIDEO
चंदौली के सैयदराजा पुलिस ने अवैध डीजल तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से बिहार ले जाए जा रहे 2000 लीटर डीजल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद डीजल की अनुमानित कीमत करीब 1.87 लाख रुपये बताई गई है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि थाना सैयदराजा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन से बड़ी मात्रा में डीजल बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने एनएच-2 हाईवे स्थित बगही कुम्भापुर के पास घेराबंदी कर वाहन संख्या यूपी-75 बीटी-7546 को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से 2000 लीटर डीजल बरामद हुआ।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे गोधना स्थित आरआर फ्यूल पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बिहार के भभुआ क्षेत्र स्थित एक निर्माण कंपनी तक पहुंचाने जा रहे थे। मामले की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद थाना सैयदराजा में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी नावेद पुत्र मैनुद्दीन तथा राजस्थान निवासी मोईन पुत्र सुबेद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर डीजल के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।