सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cousins killed in a tractor collision, vehicle seized

Chandauli News: ट्रैक्टर की टक्कर से चचेरे भाईयों की मौत, वाहन सीज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cousins killed in a tractor collision, vehicle seized
विज्ञापन
चहनिया।
Trending Videos

बलुआ थाना के गुरेरा गांव के पास शनिवार की रात में दर्दनाक हादसे में चचेरे भाईयों की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। यही नहीं पुलिस ने वाहन भी सीज कर दिया है। हादसे के बाद फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। फूलपुर निवासी श्रीराम राम (48) और राम किशुन राम (47) शनिवार की देर शाम चहनिया बाजार से तिरपाल खरीदकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरेरा के पास हाइवे पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार श्रीराम और रामकिशुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति शांत कराई। देर रात बलुआ पुलिस ने हृदयपुर निवासी चालक रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रैक्टर को सीज कर दिया। दूसरी तरफ घटना के बाद फूलपुर गांव में एक साथ दो लोगों की मौत से मातम पसरा है। परिजनों का हाल बेहाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। इस संंबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मौत के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed