सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Case of Shivling found in foundation Villagers said there was Shiva temple met DM demand to continue digging

UP: नींव में शिवलिंग मिलने का मामला...ग्रामीण बोले यहां शिवाला था, डीएम से मिले; खोदाई जारी रखने की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के चंदाैली जिला स्थित धपरी गांव में खोदाई के दाैरान अरघे सहित शिवलिंग मिलने से सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां काफी साल पहले शिवाला हुआ करता था। यहां पर खोदाई को लेकर डीएम से मुलाकात की गई है।

Case of Shivling found in foundation Villagers said there was Shiva temple met DM demand to continue digging
खोदाई जारी रखने के लिए डीएम से मिले ग्रामीण, साैंपा पत्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Chandauli News: चंदौली के नियामताबाद के धपरी गांव के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बीते शनिवार को गांव में खोदाई के दौरान मिले शिवलिंग के बारे में जानकारी दी। साथ ही खोदाई जारी रखने की मांग की।

Trending Videos


ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आराजी संख्या 731 जो राजस्व अभिलेख में आबादी के रूप में दर्ज है, उस पर एक टीला मौजूद है। इसके समीप आराजी संख्या 732 में नींव खोदाई के दौरान पूर्व मध्यकालीन शिवलिंग मिला है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि जिस टीले का जिक्र है, वहां प्राचीन शिवाला मौजूद था जो 84 कोसी परिक्रमा के अंतर्गत आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस टीले पर एक समुदाय विशेष द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने पुरातत्व विभाग से टीले की खोदाई कराकर इसकी जांच कराने की मांग की, ताकि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की पुष्टि हो सके। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से पुरातत्व विभाग की निगरानी में खोदाई कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यह शिवलिंग और टीला क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हो सकता है, जिसकी रक्षा और संरक्षण जरूरी है।

प्रतिनिधिमंडल में ग्राम प्रधान संजय सोनकर, बीडीसी जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान जीवन कुमार, ग्राम प्रधान बरहुली कलावती देवी, संदीप सिंह, अजय सिंह, पवन आदि शामिल रहे।

पुलिस ने की थी कार्रवाई

धपरी गांव में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान जमीन में शिवलिंग मिलने पर वहां दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। ग्रामीण पूजा-अर्चना, जलाभिषेक के साथ ही भजन-कीर्तन भी करते रहे। बीते मंगलवार को नाग पंचमी के कारण आसपास के कई गांवों से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बेलपत्र व जल अर्पित कर पूजा की। मंगलवार को भाजपा नेता संतोष गुप्ता काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ शिवलिंग स्थल पर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

महिलाएं व अन्य लोग भजन-कीर्तन कर रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शिवलिंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहां पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। मामले को सुलझाने के लिए एसडीएम की ओर से ग्राम प्रधान और दोनों पक्ष के लोगों को मंगलवार को बातचीत के लिए बुलाया गया था। हालांकि नाग पंचमी पर्व के कारण किसी भी पक्ष की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ।

ग्राम प्रधान संजय सोनकर ने बताया कि एसडीएम ने समझौते के लिए मंगलवार को बुलाया था। पर्व होने के कारण अब हम बुधवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलने जाएंगे। फिलहाल शिवलिंग स्थल पर धार्मिक गतिविधियां शांतिपूर्ण ढंग से जारी हैं। सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा का कहना है कि धपरी गांव में सुरक्षा के दृष्टि से पीएसी के 50 जवानों और करीब 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। फिलहाल वहां शांति व्यवस्था कायम है। वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed