सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli players dominate the state level competition

Chandauli News: राज्यस्तरीय स्पर्धा में चंदौली के खिलाड़ियों का दबदबा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chandauli players dominate the state level competition
अयोध्या में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता चंदौली के ​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डामासमेर में आयोजित 36वीं राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीती।
Trending Videos

दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर जनपद का गौरव बढ़ाया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की ओर से खेलते हुए चंदौली के खिलाड़ियों ने बस्ती की टीम को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कबड्डी में चंदौली व जौनपुर के खिलाड़ियों की संयुक्त टीम ने बस्ती की टीम को 42-12 के बड़े अंतर से पराजित किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 50 मीटर बालिका वर्ग में धानापुर के दियां प्राथमिक विद्यालय की छात्रा अंशिका यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
इस दौरान खेल शिक्षक विवेकानंद दुबे, जिला व्यायाम शिक्षिका पुष्पा राय, प्रियंका मालवीय, नारद यादव, देवेंद्र सिंह यादव, सुषमा, सत्यप्रकाश, मनोज कुमार पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अयोध्या में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता चंदौली के खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक

अयोध्या में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता चंदौली के खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed