सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Told the villagers the importance of cleanliness by doing voluntary work

Chandauli News: श्रमदान कर ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Told the villagers the importance of cleanliness by doing voluntary work
नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में सफाई करती छात्राएं। संवाद
web -
विज्ञापन
नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सेमरा कुसही गांव में श्रमदान कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। दोपहर के भोजन के बाद छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर स्लोगन से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलित विकास विषय पर संगोष्ठी की गई। कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि विकास ऐसा होना चाहिए जिससे मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। इस मौके पर डॉ. कृष्ण कुमार, मनीष राज बावरे, महेंद्र उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed