{"_id":"69b1652302bbc5004f0a8095","slug":"video-kanya-janmotsav-celebrated-on-the-birth-of-newborn-daughters-in-chandauli-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंदौली में नवजात बेटियों के जन्म पर मनाया कन्या जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंदौली में नवजात बेटियों के जन्म पर मनाया कन्या जन्मोत्सव
चंदौली जिले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बुधवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय व मातृ शिशु विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने महिला वार्ड और अल्ट्रासाउंड कक्ष में जाकर मरीजों से बातचीत की तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। मातृ शिशु विंग में नवजात बच्चियों के जन्म पर आयोग अध्यक्ष ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर खुशी साझा की और नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मान पत्र व किट देकर सम्मानित किया।
डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि बेटियों के जन्म पर उदास होने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे उत्सव की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से बेटा-बेटी में भेदभाव न करने और बेटियों को भी बेहतर शिक्षा व अवसर देने की अपील की। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी वाई. के. राय, उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।