सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Iftar party organised

Chandauli News: इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Iftar party organised
दुलहीपुर के मलोखर में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
दुलहीपुर। क्षेत्र के मलोखर गांव में वरिष्ठ अधिवक्ता और डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के पूर्व महामंत्री मुहम्मद अकरम के आवास पर मंगलवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के हजारों रोजेदारों ने शिरकत की और रोजा खोलते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। मुहम्मद अकरम ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इस दौरान परवेज अहमद जोखू, मुहम्मद असलम उर्फ खान बाबा, याहिया खान बब्बन सैफ अहमद उर्फ शोले, आदि लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed