सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The changing weather amidst flourishing crops has increased the anxiety of farmers.

Chandauli News: लहलहाती फसलों के बीच मौसम के बदलते मिजाज ने बढ़ाई किसानों की बेचैनी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The changing weather amidst flourishing crops has increased the anxiety of farmers.
विज्ञापन
टांडाकला। गेहूं और अरहर की तैयार फसलों के बीच दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज और आसमान में उमड़ते बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र के अधिकांश किसानों ने अगेती सरसों की कटाई कर ली है। कई किसान उपज को थ्रेसर से साफ कराकर घरों तक पहुंचा चुके हैं, जबकि कुछ किसान अभी भी कटाई और मड़ाई में जुटे हैं।
Trending Videos

अरहर की फसल में अच्छी फली लगने से बेहतर पैदावार की उम्मीद है। खेतों में गेहूं की फसल भी पकने को तैयार है, इससे किसान काफी उत्साहित हैं। मौसम में अचानक आए बदलाव ने किसानों को संकट में डाल दिया है। सोमवार और मंगलवार को सुबह के समय धुंध और दिन में बादलों की आवाजाही बनी रही। अचानक बढ़ी हल्की ठंड और बादलों को देख किसान किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। किसान इंद्रजीत पांडे ने बताया कि दो दिनों से बादल छाए हैं। सुबह भी धुंध देखी जा सकती है। जिन किसानों की सरसों कटकर खेतों में सूखने के लिए लेहनी के रूप में पड़ी है, उनके लिए बारिश का अंदेशा बड़ी मुसीबत से कम नहीं है। यदि इस समय बारिश होती है, तो तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। जानकारों का मानना है कि हल्की बारिश जहां गेहूं की देर से बोई गई फसल के लिए संजीवनी हो सकती है, वहीं कटकर तैयार पड़ी सरसों और अरहर के लिए यह नुकसानदेह साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बंगाल के खाड़ी में चक्रवात आने से यह दबाव पड़ा है। पानी बरसने का अनुमान नहीं है।
नरेंद्र कुमार, एडी, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed