फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Donate blood to save the lives of the needy and pay a true tribute to the martyrs.

Chandauli News: रक्तदान कर बचाएं जरूरतमंदों की जान, बलिदानियों को दें सच्ची श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Donate blood to save the lives of the needy and pay a true tribute to the martyrs.
पीडीडीयू नगर। कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को राजकीय महिला जिला अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

शिविर के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. पारितोष मिश्रा होंगे। रक्त संग्रह की जिम्मेदारी कीनाराम मेडिकल कॉलेज के जिला रक्तकोष की टीम संभालेगी। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि रक्तदान केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है। रक्तदान से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच का भी लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। आपका रक्त दुर्घटनाओं, प्रसव, थैलेसीमिया, कैंसर, बड़ी सर्जरी के मरीजों की जान बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed