फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students celebrated by distributing sweets following the Education Minister's resignation.

Chandauli News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद छात्रों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Sun, 26 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Students celebrated by distributing sweets following the Education Minister's resignation.
पीडीडीयू नगर के चकिया तिराहे पर छात्र नेताओं को मिठाई ​खिलाते पूर्व सांसद रामकिशुन। संवाद
पीडीडीयू नगर। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर के बाद पीडीडीयू नगर क्षेत्र में समर्थकों और छात्रों ने जश्न मनाया। इस दौरान गंजी प्रसाद चौराहा और चकिया तिराहे पर ढोल-नगाड़ों के साथ छात्रों का स्वागत किया गया। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने छात्रों और युवाओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और नौजवानों के संघर्ष की जीत है। कहा कि इससे लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होंगी। तानाशाही और निरंकुशता के खिलाफ नौजवानों और छात्रों में जो ज्वाला उठी है, उसे प्रज्वलित बनाए रखना होगा।
विज्ञापन

कहा कि संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए छात्र-नौजवानों को आगे आना चाहिए। यह छात्रों और नौजवानों की बड़ी जीत है। देश की एकता और अखंडता के लिए युवाओं को हमेशा आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतेंद्र यादव ने कहा कि युवाओं ने सरकार को झुकने पर मजबूर किया है। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव, ग्राम प्रधान धीरज यादव, इंद्रजीत शर्मा, शमीम अहमद, मिल्की, बैजनाथ यादव, भोला यादव, सुरेश यादव, केदार यादव, इरशाद सिद्दीकी, राम उग्र यादव, संजय राठौर, सुनील यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed