{"_id":"6a651879c8071c8e4b0395c6","slug":"the-congress-and-the-sp-paid-tribute-to-the-students-by-holding-a-candlelight-march-chandauli-news-c-189-1-svns1012-152015-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कांग्रेस और सपा ने कैंडल मार्च निकाल कर छात्रों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कांग्रेस और सपा ने कैंडल मार्च निकाल कर छात्रों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
चकिया तिराहे पर कैंडल जलाकर मृत छात्रों को श्रद्धांजलि देते सपा कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद शनिवार की शाम समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर कैंडल मार्च निकाला। मार्च के माध्यम से नीट पेपर लीक के बाद मृत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को जीत बताते हुए खुशी मनाई।
पीडीडीयू नगर के मानस नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय से जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव उर्फ डब्लू के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च मानस नगर से जीटी रोड होते हुए गंजी प्रसाद तिराहे पर स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
इस मौके पर मुलायम सिंह यादव, प्रेमनाथ तिवारी, विवेक बाबा, प्रेम यादव, रामनाथ यादव, कमलेश यादव, संजय कुमार आदि रहे। इसी तरह जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नगर के धर्मशाला रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास से सुभाष पार्क तक कैंडल लेकर विजय जुलूस निकाला।
इसके पूर्व मृत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा शासन में अंग्रेजी हुकूमत से ज्यादा जुल्म अपने ही देशवासियों पर किया जा रहा है एक तरफ तो भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।
नीट एवं सीबीएसई के पेपर बार-बार लीक हो रहे हैं वहीं इसके खिलाफ आवाज उठाने पर छात्रों व छात्राओं नौजवानों सहित जनता पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया जा रहा है जो निंदनीय ही नहीं शर्मनाक भी है।