फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers' dialogue session held in Chiraigaon; awareness raised about natural farming and plastic management.

Chandauli News: चिरईगांव में किसान संवाद गोष्ठी, प्राकृतिक खेती व प्लास्टिक प्रबंधन पर किया जागरूक

Tue, 14 Jul 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers' dialogue session held in Chiraigaon; awareness raised about natural farming and plastic management.
क्षेत्र के चिरईगांव स्थित एक विद्यालय में रविवार देर शाम एक एनजीओ की ओर से जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा प्लास्टिक प्रबंधन पर किसान संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने कहा कि जैविक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है। इससे खेती की लागत घटती है, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होता है। उन्होंने किसानों से सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाकर प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

एनजीओ की प्रतिनिधि चेतना सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य किसानों को प्रकृति से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि जैविक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार, जल संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है। संस्था गांव-गांव जाकर प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने का कार्य कर रही है। अन्य वक्ताओं ने रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा संभव है। गोष्ठी में जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, किसान और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed