फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Open drains cause accidents, anger among villagers on Chahania-Sonhula road

Chandauli News: खुली नालियां बनीं हादसों की वजह, चहनिया-सोनहुला मार्ग पर ग्रामीणों में रोष

Tue, 14 Jul 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Open drains cause accidents, anger among villagers on Chahania-Sonhula road
चहनिया-सोनहुला मार्ग पर सड़क किनारे बनी खुली नालियां राहगीरों के लिए खतरा बन गई हैं। नालियों पर स्लैब नहीं होने से बाइक सवार, पैदल राहगीर और स्कूली बच्चे आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक महीने में खुली नालियों में गिरकर दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। करीब तीन से चार फीट गहरी और दो फीट चौड़ी इन नालियों का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन उन पर स्लैब नहीं लगाए गए। रात के समय अंधेरा और बारिश के दौरान जलभराव के कारण नालियां दिखाई नहीं देतीं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि चहनिया बाजार से सोनहुला तक करीब छह-सात स्थानों पर नालियां खुली पड़ी हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। उनका दावा है कि लगभग हर दूसरे दिन कोई न कोई व्यक्ति इनमें गिरकर चोटिल हो रहा है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर चला गया, जबकि संबंधित अधिकारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं। उन्होंने नालियों पर तत्काल स्लैब लगाने की मांग की। साथ ही कहा कि जब तक यह कार्य पूरा नहीं होता, तब तक बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाएं ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए नालियों पर स्लैब लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed