फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The cow died of illness; the rumor about it falling into a drain turned out to be false.

Chandauli News: बीमारी से मरी थी गाय, नाली में गिरने की अफवाह निकली झूठी

Tue, 14 Jul 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The cow died of illness; the rumor about it falling into a drain turned out to be false.
सकलडीहा विकासखंड के महादेवपुर गांव में गाय की मौत को नाली में गिरने से जोड़कर फैलाई गई सूचना जांच में पूरी तरह फर्जी पाई गई। जांच टीम ने स्पष्ट किया कि गाय की मौत बीमारी के कारण हुई थी। गांव निवासी रामाशंकर यादव की गाय कई दिनों से बीमार चल रही थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को रिक्शा-ट्रॉली से सिवान ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने यह गलत सूचना फैला दी कि गाय की मौत टूटी नाली में गिरने से हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी अरविंद गौतम, रोजगार सेवक संजय कुमार और ग्राम प्रधान प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पशुपालक ने जांच टीम को बताया कि गाय लंबे समय से बीमार थी और उसी के चलते उसकी मौत हुई। जांच के दौरान टीम ने गांव का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों के अनुसार महादेवपुर में ऐसी कोई बड़ी नाली नहीं मिली, जिसमें गिरने से गाय की मौत होने की संभावना हो। जांच रिपोर्ट में नाली में गिरने की बात को पूरी तरह निराधार बताया गया। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने कहा कि कुछ लोगों ने अधिकारियों को गुमराह करने के उद्देश्य से गलत सूचना प्रसारित की थी। जांच में मामला अफवाह साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed