{"_id":"6a554d5fa14ee010d908b05d","slug":"tehsil-officials-lawyers-and-hundreds-of-petitioners-are-facing-hardship-relying-on-a-single-handpump-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151340-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक हैंडपंप के सहारे तहसील, अधिवक्ता और सैकड़ों फरियादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक हैंडपंप के सहारे तहसील, अधिवक्ता और सैकड़ों फरियादी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील परिसर में पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से अधिवक्ताओं और फरियादियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में मौजूद एकमात्र हैंडपंप अक्सर खराब रहता है और कई बार उससे गंदा पानी निकलता है। ऐसे में लोगों को पीने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ता है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव एडवोकेट ने बताया कि तहसील परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों फरियादी अपने कार्यों से आते हैं, जबकि करीब 40 अधिवक्ता नियमित रूप से यहां मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और आम लोगों के लिए अलग शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। इसके कारण लोगों को खुले में जाने या अधिकारियों के शौचालय का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने तहसील प्रशासन से परिसर में स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था कराने तथा अधिवक्ताओं और फरियादियों के लिए अलग शौचालय का निर्माण कराने की मांग की।