{"_id":"6a554dc3ae73725115024ce7","slug":"the-traders-association-works-in-the-interest-of-traders-rising-above-caste-religion-and-politics-chandauli-news-c-189-1-svns1012-151338-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जाति-धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर व्यापारियों के हित में कार्य करता है व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जाति-धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर व्यापारियों के हित में कार्य करता है व्यापार मंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारूफपुर व्यापार मंडल की सभा एक लॉन में आयोजित हुई, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर व्यापारियों से संगठन की मजबूती और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने नवनियुक्त अध्यक्ष संतलाल मौर्य समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल जाति, धर्म, संप्रदाय और राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर केवल व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करता है। संगठन की मजबूती व्यापारियों की एकजुटता में निहित है। उन्होंने व्यापार मंडल की तुलना एक पुष्पहार से करते हुए कहा कि इसमें विभिन्न वर्गों के व्यापारी फूलों की तरह जुड़े रहते हैं और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा और हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने दुकानदारों से प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील भी की। इस अवसर पर राकेश मोदनवाल, चंद्रेश्वर जायसवाल, चहनियां व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, सतीश गुप्ता, शौकत अली, दुर्गेश पांडेय, पूर्व प्रधान सलटू शर्मा, राजेश यादव, रवि गुप्ता, मनोज गुप्ता, रोहित मौर्य, संदीप श्रीवास्तव, रविशंकर मौर्य, सर्वेश कन्हैया सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष संतलाल मौर्य ने प्रस्तुत किया।