सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Left-wing parties staged a protest against the foreign policy.

Chandauli News: वामपंथी दलों ने विदेश नीति के विरोध में प्रदर्शन किया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Left-wing parties staged a protest against the foreign policy.
चकिया तहसील मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते वामपंथी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकालकर केंद्र सरकार की विदेश नीति के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भारत सरकार की विदेश नीति और कूटनीतिक प्रयासों की कमजोरी के कारण तीन भारतीय नाविकों की जान गई। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की मौत के मामले में अमेरिका के खिलाफ अपेक्षित स्तर पर कूटनीतिक पहल नहीं की गई। वक्ताओं ने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करते हुए भारतीय जहाज पर हमला किया गया, जिसके बावजूद सरकार का रुख संतोषजनक नहीं रहा।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाया। उनका कहना था कि बड़ी संख्या में युवा रोजगार के अभाव में परेशान हैं और आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से विदेश नीति और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन में शंभूनाथ, परमानंद, चौथी पासवान, बलिराम, महानंद, लालचंद सिंह एडवोकेट, नंदलाल, भृगुनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed