सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MP Darshana Singh supports the Appropriation Bill 2026

Chandauli News: सांसद दर्शना सिंह ने विनियोग विधेयक 2026 का किया समर्थन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
MP Darshana Singh supports the Appropriation Bill 2026
विज्ञापन
राज्यसभा में विनियोग विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान चंदाैली निवासी भाजपा सांसद दर्शना सिंह ने सरकार की नीतियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक केवल सरकारी खर्च का विवरण नहीं, बल्कि देश के विकास की दिशा और प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा में शासन केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के समग्र कल्याण का माध्यम रहा है। आचार्य कौटिल्य के अर्थशास्त्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत शासन, स्थिर अर्थव्यवस्था और संसाधनों का जनकल्याणकारी उपयोग ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है। कहा कि सरकार विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। कहा कि यूपीआई के जरिये देश में हर महीने अरबों रुपये के लेन-देन हो रहे हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed