{"_id":"69f3aca3d7934f33ae01f8cd","slug":"new-momentum-for-tourism-in-chandauli-476-crore-approved-for-6-projects-chandauli-news-c-189-1-svns1010-147867-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चंदौली में पर्यटन को नई रफ्तार, 6 परियोजनाओं के लिए 4.76 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चंदौली में पर्यटन को नई रफ्तार, 6 परियोजनाओं के लिए 4.76 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। चंदौली में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी पहल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत राज्य योजना में जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन विकास की 6 परियोजनाओं के लिए 4.76 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विकास करके पर्यटकों को आकर्षित करना है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्र जारी करके बताया कि सरकार आस्था के साथ विकास की नीति पर काम कर रही है। चंदौली जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों को विकसित करने की योजना बनाई गई है। परियोजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी यूपीएवीपी को सौंपी गई है, जिसे सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्राचीन धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कर उन्हें संरक्षित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को सुसज्जित करके पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इन परियोजनाओं के लागू होने से चंदौली जिले में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
इन परियोजनाओं के लिए स्वीकृत हुई धनराशि
बिलारीडीह प्राचीन शंकर मंदिर 65 लाख रुपये
पदमनाथपुर हनुमान मंदिर 70 लाख रुपये
सैयदराजा काली मंदिर 58 लाख रुपये
औरवाटांड ग्रामीण पर्यटन 25 लाख रुपये
औरवाटांड हनुमान मंदिर 1.14 करोड़
कॉवर शक्तिपीठ माता महालक्ष्मी महडौरी देवी मंदिर 1.44 करोड़
Trending Videos
इन परियोजनाओं के लिए स्वीकृत हुई धनराशि
बिलारीडीह प्राचीन शंकर मंदिर 65 लाख रुपये
पदमनाथपुर हनुमान मंदिर 70 लाख रुपये
सैयदराजा काली मंदिर 58 लाख रुपये
औरवाटांड ग्रामीण पर्यटन 25 लाख रुपये
औरवाटांड हनुमान मंदिर 1.14 करोड़
कॉवर शक्तिपीठ माता महालक्ष्मी महडौरी देवी मंदिर 1.44 करोड़
