{"_id":"6a5548768eb497f46e0d9bb8","slug":"ramnagar-reaches-final-thanks-to-rajeshs-hat-trick-defeats-dhanapur-4-1-chandauli-news-c-189-1-svns1012-151365-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: राजेश की हैट्रिक से रामनगर पहुंचा फाइनल में, धानापुर को 4-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: राजेश की हैट्रिक से रामनगर पहुंचा फाइनल में, धानापुर को 4-1 से हराया
विज्ञापन
धानापुर में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सेवन साइड मरहूम सलामन खान स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में रामनगर ने धानापुर को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
रामनगर की जीत के नायक राजेश रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाई। मुख्य अतिथि समाजसेवी बांके सेठ ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर मुकाबले का शुभारंभ किया।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। धानापुर ने टॉस जीतकर मैदान चुना और घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच शुरुआती बढ़त बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
निर्धारित 45-45 मिनट के मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। 15वें मिनट में धानापुर के अमन ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद रामनगर ने बराबरी के कई प्रयास किए, लेकिन धानापुर की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने सफल नहीं हो सकी।
मध्यांतर तक धानापुर 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में रामनगर ने आक्रामक रणनीति अपनाई और मैच का रुख पलट दिया। राजेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन गोल दागे और टीम को 3-1 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद धानापुर ने वापसी की कोशिश की, लेकिन रामनगर के खिलाड़ियों ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा। मुकाबले के अंतिम क्षणों में दिलशाद ने चौथा गोल कर टीम की जीत 4-1 से सुनिश्चित कर दी। मैच के दौरान बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। मुकाबले में रेफरी की भूमिका राशिद खान बल्लू ने निभाई।