फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Santosh Vishwakarma appointed City President of the Akhil Bharatiya Udyog Vyapar Mandal, Dulhipur.

Chandauli News: संतोष विश्वकर्मा बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दुल्हीपुर के नगर अध्यक्ष

Mon, 10 Aug 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Santosh Vishwakarma appointed City President of the Akhil Bharatiya Udyog Vyapar Mandal, Dulhipur.
दुलहीपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवनियुक्त पदा​धिकारी को बधाई देते जिलाअध्यक्ष र
दुलहीपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की दुल्हीपुर नगर इकाई का गठन रविवार की दोपहर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से संतोष विश्वकर्मा को नगर अध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का पदाधिकारियों और व्यापारियों ने स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष चुने जाने के बाद संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि नगर इकाई के गठन से दुल्हीपुर के व्यापारियों को मजबूती मिलेगी। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि समस्या होने पर व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दें, ताकि संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जा सके। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का संगठन लंबे समय से व्यापारियों के हितों के लिए काम कर रहा है। उनका व्यापारियों से पुराना जुड़ाव रहा है और आगे भी वह उनके हितों के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर समय तत्पर रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुल्हीपुर क्षेत्र में व्यापारियों के सामने समय-समय पर कई तरह की समस्याएं आती रहती हैं। संगठन के सभी पदाधिकारी मिलकर व्यापारियों के हित में काम करेंगे। छोटे और मझोले कारोबारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने की शिकायत मिलने पर संगठन संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेगा। बैठक में जिला महामंत्री अनिरुद्ध जायसवाल, जिला प्रभारी घनश्याम विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी कमलाकर तिवारी सहित संगठन के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed