फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The atmosphere reverberated with chants of 'Bholenath'.

Chandauli News: भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा वातावरण

Mon, 10 Aug 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere reverberated with chants of 'Bholenath'.
पीडीडीयू नगर में जयकारा लगाते बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़िया। संवाद
पीडीडीयू नगर। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए रविवार की रात काफी संख्या में कांवड़िये बोल बम का जयकारा लगाते हुए काशी रवाना हुए। इससे पीडीडीयू नगर से काशी तक की सड़क बोल बम के जयकारे से गुंजायमान रही। जगह-जगह शिविर लगाकर स्वयंसेवी संगठनों ने कांवड़ियों को जलपान कराया।
विज्ञापन

रविवार की शाम सात बजे कांवड़ियों के रवाना होने का सिलसिला शुरू हुआ तो पूरी सड़क पर बोल बम के जयकारे लगते रहे। पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर, काली महाल, शाहकुटी, अलीनगर सहित विभिन्न मोहल्लों के साथ ही चंदौली, सैयदराजा, बबुरी आदि स्थानों से कांवड़ लेकर श्रद्धालु वाराणसी रवाना हुए। वाराणसी में कांवड़िया गंगा में स्नान के बाद श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के लिए अलीनगर, मानसरोवर तालाब, जीटी रोड पर गल्ला मंडी, सुभाष पार्क, नई सट्टी, सुभाषनगर चौराहा, नई बस्ती समेत कई जगह स्वयंसेवी संगठनों की ओर शिविर लगाए गए। यहां कांवड़ियों को शर्बत, चाय, हलवा-चना आदि वितरित किए गए। कावड़िये शिविरों में भक्ति गीतों पर नाचते गाते और इसके बाद शर्बत, चाय, हलवा पूरी आदि खाते दिखे। इसके बाद जयकारे लगाते हुए वाराणसी के लिए रवाना होते रहे। कांवड़ियों की सुविधा के लिए सड़क के गड्ढे भर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed