सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The minister administered the oath to the office bearers of the Democratic Bar Association.

Chandauli News: डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मंत्री ने दिलाई शपथ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The minister administered the oath to the office bearers of the Democratic Bar Association.
पीडीडीयू नगर तहसील में डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों काे  शपथ दिलाते मंत
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन पीडीडीयू नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के स्टांप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने अध्यक्ष रविशेखर पटेल एडवोकेट एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह ने महामंत्री संतोष कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मंत्री के सामने अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की विभिन्न समस्याओं को उठाया। इस पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सब रजिस्ट्रार मुगलसराय एवं तहसील प्रशासन एक सप्ताह के भीतर तहसील परिसर में चार वाटर कूलर और तीन हैंडपंप की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने उप निबंधक कार्यालय के सामने टिनशेड लगाने को भी कहा।
Trending Videos

इसके अलावा मंत्री ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार से कहा कि मुगलसराय तहसील के स्थायी निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें। इस दौरान बार के सूचना मंत्री अजीत सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. जमाल युसुफ, उपाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष कुश कुमार दुबे, आय-व्यय निरीक्षक विकास कुमार और पुस्तकालय मंत्री दुर्गेश मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed