आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना और रफ्तार का रोमांच देखने के लिए गंगा के इस पार जनसैलाब उमड़ पड़ा। वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एयर शो का असर डोमरी, बहादुरपुर और कटेसर तक दिखाई दिया।
एयर शो की तस्वीरें: 110 किमी दूर से खींच लाया राफेल का रोमांच, गंगा पार 5 किमी में जुटे लाखों लोग; ली सेल्फी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:34 AM IST
सार
वाराणसी में एयर शो का रोमांच देखने के लिए गंगा पार पांच किलोमीटर के दायरे में करीब पांच लाख लोग जुटे। 110 किलोमीटर दूर से भी लोग राफेल की गर्जना देखने-सुनने पहुंचे। बहादुरपुर से कटेसर तक गंगा तट पर सुबह से दर्शकों की भीड़ जमी रही। सुरक्षा के मद्देनजर राजघाट पुल सुबह आठ बजे ही बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन