फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested over allegations of religious conversion under the guise of a prayer meeting in Gauri village.

Chandauli News: गौरी गांव में प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन का आरोप, दो गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two arrested over allegations of religious conversion under the guise of a prayer meeting in Gauri village.
बबुरी। बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में रविवार को प्रार्थना सभा के दौरान कथित तौर पर लोगों को बहलाकर इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किए जाने की सूचना से रविवार को क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अशोक और आशीष दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सभा में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विभूति नारायण राय ने बताया कि गौरी गांव में एक स्थान पर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने और वहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस को देखते ही कई लोग वहां से निकलने लगे। पुलिस ने मौके से अशोक निवासी गौरी, थाना बबुरी और आशीष निवासी बड़वल, थाना शहाबगंज को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को धर्म परिवर्तन की सूचना मिली थी। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed