{"_id":"6a6a3af3eebec08f3b0a5f9f","slug":"21-lekhpals-absent-from-secretariats-district-magistrate-withholds-salaries-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-134297-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 21 लेखपाल सचिवालयों से नदारद, जिलाधिकारी ने वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 21 लेखपाल सचिवालयों से नदारद, जिलाधिकारी ने वेतन रोका
Wed, 29 Jul 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के सत्यापन में बुधवार को ग्राम पंचायतों के सचिवालयों से 21 लेखपाल गैरहाजिर मिले। इन सभी के वेतन रोककर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। जिलाधिकारी ने पूरे जुलाई माह के लिए लेखपालों का रोस्टर निर्धारित किया था। इसके बावजूद लेखपाल सचिवालयों में नहीं पहुंच रहे थे, जिससे लोगों को तहसीलों के चक्कर लगाने पड़े। सत्यापन के दौरान राजापुर और कर्वी तहसील में छह-छह, मऊ में सात और मानिकपुर में दो लेखपाल अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी गर्ग ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को सुविधाएं देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन