{"_id":"69c02ada7c21ef37f905eb03","slug":"a-month-before-his-daughters-wedding-his-father-committed-suicide-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128686-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बेटी की शादी से एक माह पहले पिता ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बेटी की शादी से एक माह पहले पिता ने की खुदकुशी
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर/चित्रकूट। एक गांव में बेटी की शादी से एक माह पहले एक पिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि परिजन खुदकुशी को कोई ठोस कारण नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मृतक की पत्नी 18 दिन पहले एक रिश्तेदार के साथ चली गई है।
छीबो गांव निवासी अमित ने बताया कि उसके पप्पू (40) का दोपहर को गांव के बाहर एक इंटर कॉलेज के पीछे चिल्ला के पेड़ पर रस्सी से फंदा में लटका शव मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर गनीवा चौकी इंचार्ज अनिल गुप्ता, एसआई नरेंद्र यादव ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। परिजनों से भी घटना के बारे में जानकारी ली लेकिन फंदा लगाने का कोई कारण नहीं बताया।
फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की। अमित ने बताया कि करीब 18 दिन पहले उसकी मां एक रिश्तेदार के साथ चली गई है। पिता ने 17 मार्च को पुलिस को सूचना भी दी थी। इस कारण पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे लेकिन फंदा क्यों लगाया है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। उसकी बहन की 25 अप्रैल को शादी होनी है।
थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात कारण से फंदा लगाने की जानकारी दी है। मृतक की पत्नी उसके रिश्तेदार के साथ चली गई थी। फंदा लगाने का यह भी कारण हो सकता है। फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।
Trending Videos