सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Another cousin who was electrocuted also died.

Chitrakoot News: बिजली के करंट से झुलसे दूसरे चचेरे भाई ने भी दम तोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 19 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Another cousin who was electrocuted also died.
फोटो-19सीकेटीपी 15 वेदमुनि फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजापुर/चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के अमवा गांव में करंट की चपेट में आकर झुलसे दूसरे चचेरे भाई सुनील निषाद ने बुधवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले बीते शनिवार को उसके चचेरे भाई बुद्धराज निषाद (15) की मौत हो चुकी है।
Trending Videos


अमवा गांव निवासी बुद्धराज निषाद (15) और उसका चचेरा भाई सुनील निषाद (28) गांव के पास गेहूं के खेत में पानी लगाए थे। खेत में लगे खंभे के सपोर्ट तार में करंट था, तार में उतरे करंट की चपेट में बुद्धराज आ गया और धू-धू कर जिंदा जल गया था। सुनील ने बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह बचा नहीं सका और स्वयं झुलस गया था। सुनील को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, वहां से हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान बुधवार की रात को मौत हो गई और परिजन शव लेकर गांव आ गए। फिर पुलिस को सूचना दी। अभी बुद्धराज निषाद के गम को परिजन भुला भी नहीं पाए थे और चचेरे भाई की मौत ने सभी का हाल बेहाल कर दिया। उसके दो भाई अनिल, सज्जन, दो बहन सरोजा, आशा, पत्नी राम भजनी और उसके एक बेटा व एक बेटी है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से सुनील झुलस गया था। इलाज के समय मौत के बाद परिजन शव गांव लाए और सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed