सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Street food stalls closed due to gas crisis, and street food returned to the oven and oven, and inflation spoiled the taste.

Chitrakoot News: गैस के संकट ठेले बंद, तंदूर-चूल्हे पर लौटा स्ट्रीट फूड, महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 19 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Street food stalls closed due to gas crisis, and street food returned to the oven and oven, and inflation spoiled the taste.
फोटो-19 सीकेटीपी 10-शीला रैकवार। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की किल्लत अब सिर्फ आपूर्ति का मुद्दा नहीं रही, बल्कि यह सैकड़ों छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी पर सीधा संकट बनकर उभरी है। गैस की सप्लाई लगभग ठप होते ही शहर के स्ट्रीट फूड बाजार की रौनक गायब हो गई, जहां हर शाम चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है।
Trending Videos

जिले में हर महीने करीब 1100 व्यावसायिक सिलिंडरों की जरूरत है, लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ 25 प्रतिशत आपूर्ति हो पा रही है। हालात यह हैं कि प्रतिदिन महज पांच सिलिंडर ही मिल रहे हैं। इससे गैस के अभाव में 200 से अधिक ठेले और फूड स्टॉल बंद हो गए। शहर के पटेल तिराहा, एलआईसी सड़क, रोडवेज बस स्टैंड और धनुष चौराहा जैसे व्यस्त इलाकों में अब पहले जैसी चहल-पहल नहीं दिखती। गैस संकट ने स्ट्रीट फूड कारोबार प्रभावित किया है। वहीं कई दुकानदारों ने इंडक्शन में चाय बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

मजबूरी में तंदूर-चूल्हे का सहारा
रोजगार बचाने के लिए अब विक्रेता लकड़ी, कोयला, तंदूर और स्टोव का सहारा ले रहे हैं लेकिन यह विकल्प महंगा और धीमा है। जहां लकड़ी 60 रुपये की पांच किलो बिक रही है। कई कारोबारी घरेलू सिलिंडर से काम चला रहे हैं, तो कुछ को 1800 रुपये का सिलिंडर 2500 रुपये में ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है।

बोले जिम्मेदार
एक दो एजेंसियों को छोड़कर सभी में पर्याप्त सिलिंडर है। लोगों को सिलिंडर मिल भी रहे हैं। इसके साथ व्यावसायिक सिलिंडर को लेकर भी आपूर्ति जारी है। लोगों को जल्द राहत मिलेगी। - कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

फोटो-19 सीकेटीपी 10-शीला रैकवार। संवाद

फोटो-19 सीकेटीपी 10-शीला रैकवार। संवाद

फोटो-19 सीकेटीपी 10-शीला रैकवार। संवाद

फोटो-19 सीकेटीपी 10-शीला रैकवार। संवाद

फोटो-19 सीकेटीपी 10-शीला रैकवार। संवाद

फोटो-19 सीकेटीपी 10-शीला रैकवार। संवाद

फोटो-19 सीकेटीपी 10-शीला रैकवार। संवाद

फोटो-19 सीकेटीपी 10-शीला रैकवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed