सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Student drowns while bathing buffalo in pond, body recovered

Chitrakoot News: तालाब में भैंस नहलाते समय छात्र डूबा, शव बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 19 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Student drowns while bathing buffalo in pond, body recovered
विज्ञापन
मानिकपुर/चित्रकूट। थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ गांव के तालाब में भैंस नहलाते समय बुधवार को छात्र डूब गया। शाम को भैंस अकेले घर पहुंच गई। काफी देर तक छात्र के न पहुंचने पर चिंतित परिजन तालाब किनारे गए, जहां उसके कपड़े मिले। परिजन ने तालाब में उसकी खोजबीन की। बृहस्पतिवार को तालाब से उसका शव मिला।
Trending Videos

रामपुर कल्याणगढ़ निवासी हुकुम चंद्र यादव ने बताया कि उसका बेटा वेदमुनि (22) इंटर का छात्र था। शाम करीब चार बजे भैंस को चराने गया था। गांव के किनारे तालाब में वो भैंसों को नहलाने लगा। देर शाम को भैंस घर पहुंच गईं लेकिन वेदमुनि नहीं पहुंचा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक अंधेरा हो गया था। रात में परिजन ने उसे खोजा मगर कोई सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे उसका शव मिला। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजन ने तालाब में डूबने की जानकारी दी। रात में ग्रामीणों की मदद से खोजा गया लेकिन शव नहीं मिला। शव सुबह उतराता मिला। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed