सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pradhans learn about water purification, drinking water supply starts in 61 villages

Chitrakoot News: प्रधानों ने जाना जल शोधन, 61 गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 19 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pradhans learn about water purification, drinking water supply starts in 61 villages
फोटो 19सीकेटीपी 04 अगरहुंडा ​स्थित जल शोधन संयंत्र देखते ग्राम प्रधान व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी मानिकपुर (चित्रकूट)। रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत अगरहुंडा स्थित जल शोधन संयंत्र का ग्राम प्रधानों ने भ्रमण किया और वहां पर जलशोधन की प्रक्रिया जानी।
Trending Videos




मानिकपुर विकास खंड की 48 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को 29 एमएलडी क्षमता वाले संयंत्र की कार्यप्रणाली और जल शोधन की जानकारी दी। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर जल संरक्षण और जल के अनावश्यक अपव्यय को रोकने के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा। योजना में 78 गांवों के 28925 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति प्रस्तावित है। वर्तमान में 61 गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष गांवों में परीक्षण और चालू करने का कार्य प्रगति पर है। सभी गांवों में 30 अप्रैल तक पेयजल आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है। बताया कि गुन्ता बांध से कच्चा पानी लेकर अगरहुंडा स्थित संयंत्र में विभिन्न इकाइयों से शुद्ध किया जाता है। शुद्ध पेयजल स्वच्छ जल जलाशयों में एकत्र होता है। योजना में 882 किमी पाइपलाइन बिछाई गई है। इसे 11 स्वच्छ जल जलाशयों और 25 ओवरहेड टैंकों तक पंपिंग के माध्यम से भेजा जाता है, जिसके बाद संबंधित गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed