फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congress members hold a candlelight march in protest against the lathi-charge on students.

Chitrakoot News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का कैंडल मार्च

Sat, 25 Jul 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Congress members hold a candlelight march in protest against the lathi-charge on students.
चित्रकूट। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शहर में मोमबत्ती मार्च निकाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटेल तिराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह भी किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा छात्रों का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने सरकार पर दबाव भी बनाया है। पटेल ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लोकतंत्र की जीत बताया। रंजना बराती लाल पांडेय ने सरकार को तानाशाह कहा। उन्होंने पुलिस बल के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी समस्याओं के लिए सड़कों पर आंदोलन भी करेगी। इस दौरान कामता प्रसाद द्विवेदी, राजेश सिंह, राबेंद्र पटेल, शिव गुलाम, अनिल गुप्ता, श्रेया पांडेय, सुनीता वर्मा, चुनवाद प्रसाद, रामकृपाल, नरवेश सचान, लवकुश, सतीश पांडेय, आदित्य सिंह देवनारायण साहू मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed