फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Accused in gang Misdeeds case shot during encounter

Chitrakoot: देवांगना घाटी में सामूहिक दुष्कर्म के 50 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली

Sat, 25 Jul 2026 11:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 25 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Accused in gang Misdeeds case shot during encounter
मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
देवांगना घाटी में किशोर को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों से शनिवार शाम को पुलिस की जंगल में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक सिपाही को गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में 50 हजार के इनामी एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं दो आरोपी जंगल का फायदा उठा कर भाग गए। पुलिस लगातार जंगल में तलाश में जुटी हुई है। पुलिस तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा के जंगल में गोशाला के आगे हुड़ा मोड़ पुल के पास शाम करीब पांच बजे एसओजी टीम को सूचना मिली कि बाइक से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी जा रहे हैं। इस पर एसओजी व बहिलपुरवा थाना की पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की तो आरोपी तमंचा से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे बहिलपुरवा थाना में तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह के दाहिने हाथ में गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

जिससे वह गिर गया तो उसके दो साथी फायरिंग करते हुए घायल को छोड़ कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह, सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह, भरतकूप थाना प्रभारी विनोद कुमार राय, शिवरामपुर चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी सहित अन्य पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और जंगल में दो आरोपियों की तलाश में जुट गई। देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी है।

पुलिस तुरंत घायल सिपाही व आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के कल्ला गांव निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ भोले को सीएचसी शिवरामपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार जुटी थी। सूचना पर आरोपियों को घेरा गया तो फायरिंग की। इस पर सिपाही को गोली लगी तो जवाब में फायरिंग की गई। जिससे आरोपी जितेंद्र के पैर में गोली लगी है। सिपाही व आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed