फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Police encounter gang-rape accused man carrying 50,000 reward injured shot in leg

Chitrakoot: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, 50 हजार का इनामी पैर में गोली लगने से घायल

Sun, 26 Jul 2026 09:23 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 26 Jul 2026 09:23 AM IST
सार

Chitrakoot News: देवांगना घाटी में किशोर को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपियों से शनिवार शाम पुलिस की जंगल में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बहिलपुरवा थाने में तैनात एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन
Chitrakoot Police encounter gang-rape accused man carrying  50,000 reward injured shot in leg
चित्रकूट में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले की देवांगना घाटी में किशोर को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदों के साथ शनिवार शाम पुलिस की जंगल में आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़फा के जंगल में गोशाला के समीप हुड़ा मोड़ पुल के पास यह मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन

अपराधियों की ओर से की गई अचानक फायरिंग में बहिलपुरवा थाने के एक सिपाही के हाथ में गोली लग गई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50,000 रुपये का इनामी मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके 02 साथी घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chitrakoot Police encounter gang-rape accused man carrying  50,000 reward injured shot in leg
चित्रकूट में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

एसओजी और पुलिस टीम ने घेराबंदी की

शनिवार शाम करीब 05 बजे एसओजी टीम और बहिलपुरवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में शामिल आरोपी बाइक से मड़फा के जंगलों की ओर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जंगल में मोर्चा संभालकर घेराबंदी की।

विज्ञापन

खुद को घिरा देख शातिर अपराधियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा नीयत से तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में बहिलपुरवा थाने में तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह के दाहिने हाथ में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ भोले के बाएं पैर में गोली लग गई।

Chitrakoot Police encounter gang-rape accused man carrying  50,000 reward injured shot in leg
चित्रकूट में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : amar ujala




दो आरोपी फरार, एसपी पहुंचे मौके पर

फायरिंग के बीच घायल जितेंद्र को वहीं छोड़कर उसके 02 साथी गोलियां चलाते हुए घने जंगलों की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह, भरतकूप थाना प्रभारी विनोद कुमार राय और शिवरामपुर चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फरार आरोपियों की तलाश में जंगलों में कॉम्बिंग अभियान शुरू किया। पुलिस ने घायल सिपाही राघवेंद्र और पकड़े गए आरोपी कल्ला गांव निवासी जितेंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed