{"_id":"6a64fb18144d58e831010e5d","slug":"motorcyclist-killed-in-collision-with-scorpio-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-134113-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कर्वी-पहाड़ी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जांच की। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह निवासी कामता प्रसाद यादव (40) रात में बाइक से कर्वी से पहाड़ी जा रहे थे। चकला गांव के पास पीछे से आई स्कार्पियों ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कामता प्रसाद गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से पत्नी रेखा देवी, पुत्र शिवम और शिवांश आदि परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि स्कार्पियो के बारे में पता लगाया जा रहा है।