सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dr. Ilesh Jain appointed as the new Director of Sadhguru Eye Hospital

Chitrakoot News: डॉ. इलेश जैन सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के नए निदेशक नियुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 29 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ilesh Jain appointed as the new Director of Sadhguru Eye Hospital
फोटो न-29सीकेटीपी 20 नए निदेशक डॉ. इलेश जैन को आर्शीवाद देते मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास व अन्
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय ने डॉ. इलेश जैन को अपना नया निदेशक नियुक्त किया है। ट्रस्ट बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास से आशीर्वाद लेने के बाद डॉ. जैन ने निदेशक कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
Trending Videos




डॉ. इलेश जैन इससे पहले ट्रस्ट के ट्रस्टी और सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उन्हें गुरुदेव द्वारा स्थापित सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आशीर्वाद मिला। डॉ. इलेश जैन ने कहा, गुरुदेव और ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष अरविंद मफत लाल ने सेवा का जो बीज बोया था, उसे डॉ. जैन और अध्यक्ष विशद मफत लाल सहित पूरी टीम ने एक विशाल वट वृक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस वट वृक्ष को संभालना और अपनी सेवा से इसे और विशाल रूप देना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद मफत लाल और उनकी धर्मपत्नी रूपल, दिवंगत डॉ. बीके जैन की पत्नी, सद्गुरु महिला समिति की अध्यक्षा ऊषा जैन, ट्रस्टी मनोज पंड्या, डॉ. इलेश जैन की पत्नी मौसम जैन, ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला, आरबी सिंह चौहान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed