{"_id":"6a68ede48c78562c01000ab1","slug":"encroachment-near-mattagajendra-nath-temple-devotees-inconvenienced-by-boats-at-the-ghats-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-134226-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर के पास अतिक्रमण, घाटों पर नावों से श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर के पास अतिक्रमण, घाटों पर नावों से श्रद्धालु परेशान
Tue, 28 Jul 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-03-मंदिर के सामने घाट में सटी खड़ी नावें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। गुरु पूर्णिमा और सावन जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों से पहले चित्रकूट में व्यवस्थाओं बदहाल नजर आई हैं। प्रसिद्ध मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर के आसपास अतिक्रमण है और रामघाट पर नावों के कब्जे से श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है।
मंदिर के सामने सड़क पर दोपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग है। अस्थायी दुकानों के अतिक्रमण से रास्ता संकरा हो गया है, जिससे जाम की स्थिति बनती है। मंदाकिनी नदी के घाट पर नाविकों ने नावें किनारे सटाकर खड़ी कर दी हैं। श्रद्धालुओं को स्नान के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। उन्हें दूर घाटों तक जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन के दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं होता। बुधवार को गुरु पूर्णिमा और पूरे सावन माह में हजारों श्रद्धालुओं के चित्रकूट पहुंचने की संभावना है।
-- -- -- -- --
वाहन और दुकानों के अतिक्रमण से परेशान
स्थानीय निवासी गीता देवी ने बताया कि मंदिर के आसपास लोगों के वाहन और दुकानों के अतिक्रमण से हमेशा जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। वहीं घाटों पर नावें खड़ी होने से स्नान करने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन
-- -- -- --
फतेहपुर के अरविंद गुप्ता ने बताया कि वह परिवार के साथ रविवार रात चित्रकूट पहुंचे थे। सुबह मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर के सामने घाट पर स्नान कर भगवान शिव का पूजन करने का विचार था लेकिन घाट पर नावें खड़ी होने के कारण उन्हें काफी दूर जाकर स्नान करना पड़ा। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नगर में अतिक्रमण के लिए लगातार कार्रवाई हो रही है। संबंधित विभाग के अधिकारी से बात कर घाट में अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। -अजय यादव, एसडीएम