{"_id":"6a68ed2c000f2bdc320d99c7","slug":"entry-of-heavy-vehicles-into-karwi-banned-until-the-night-of-july-29-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-134237-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 29 जुलाई की रात तक कर्वी में भारी वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 29 जुलाई की रात तक कर्वी में भारी वाहनों का प्रवेश बंद
Tue, 28 Jul 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-14-रामघाट मंदाकिनी नदी। आर्काइव ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। गुरु पूर्णिमा पर करीब दो लाख श्रद्धालु के आने की उम्मीद है। संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कर्वी नगर में भारी और मध्यम मालवाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। यह व्यवस्था 29 जुलाई रात 12 बजे तक लागू रहेगी। आपातकालीन सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट मिलेगी। इसके बाद सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए 30 जुलाई से अगले 30 दिन तक या नया आदेश जारी होने तक, यह भी पहले हो, भारी एवं मध्यम मालवाहनों की नो-एंट्री निर्धारित समय के अनुसार लागू रहेगी।
वहीं, श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ यात्री पैदल शिव मंदिरों तक पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा और निर्बाध आवागमन के लिए 3, 10, 17 और 24 अगस्त को भारी मालवाहनों के लिए नो-एंट्री सुबह 5:30 बजे के बजाय सुबह 3:30 बजे से लागू होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
इन पांच स्थानों पर रोके जाएंगे मालवाहन
लोढ़वारा मोड़, राजापुर मार्ग सुबह 5:30 से रात 9:30 बजे तक
रेहुटिया, रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व, प्रयागराज रोड सुबह 5:30 से रात 10 बजे तक
खोह, पुलिस लाइन तिराहा, मानिकपुर रोड सुबह 5:30 से रात 10 बजे तक
शेषनपुरवा मोड़, सोनेपुर-सतना रोड सुबह 5:30 से रात 10:30 बजे तक
बेड़ी पुलिया, मत्तगजेंद्रनाथ धर्मकांटा, बांदा रोड सुबह 5:30 से रात 11 बजे तक
गुरु पूर्णिमा पर मंदाकिनी में आज दो लाख श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को धर्मनगरी चित्रकूट में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। पुरोहितों ने दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान जताया। श्रद्धालु मंगलवार शाम से ही चित्रकूट पहुंचने लगे। उन्होंने मंदाकिनी नदी में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। भक्तों ने पुरोहितों को दान-दक्षिणा भी अर्पित की। इसके बाद भगवान मत्तगजेंद्र व कामता नाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन किए। भक्तों ने कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। भरत मंदिर, तुलसीपीठ, कामतानाथ और मानिकपुर समेत कई धार्मिक स्थलों पर गुरु पूजन और भंडारे आयोजित होंगे।
श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए डायवर्जन किया गया है। इसके साथ सुरक्षा को लेकर घाट व जिले में अन्य भीड़-भाड़ क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए है। अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक