{"_id":"6a6a3a8b93b4d1ffd50d509a","slug":"farmer-dies-of-electrocution-while-operating-tubewell-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-134276-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नलकूप चलाते समय किसान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नलकूप चलाते समय किसान की करंट लगने से मौत
Wed, 29 Jul 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बांदा जिले के फतेहगंज में बुधवार को नलकूप चलाते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने जांच की। फतेहगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी राम भजन (50) सुबह करीब नौ बजे खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गए थे। नलकूप का स्टार्टर छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। जानकारी पाकर परिजनों ने उन्हें तुरंत सीएचसी शिवरामपुर पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद राम भजन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन