सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Six automatic weather stations were installed.

Chitrakoot News: छह ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन किए स्थापित

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 24 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Six automatic weather stations were installed.
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह सात बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों के कारण सड़कें सूनी नजर आने लगीं।




जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि भीषण गर्मी और मौसम में बदलाव की लगातार निगरानी के लिए छह ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और छह ऑटोमेटिक रेन गेज स्टेशन स्थापित किए हैं। इन स्टेशनों के माध्यम से तापमान, वर्षा और मौसम में होने वाले बदलाव का रियल टाइम डाटा जुटाया जा सकेगा। मौसम संबंधी रियल टाइम डाटा राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश शासन के पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। इससे मौसम की पूर्व चेतावनी और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी तथा समय रहते राहत कार्य सुनिश्चित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां बनाए गए स्टेशन



जिले में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन रसिन मंडी, कर्वी मंडी परिसर, कर्वी तहसील परिसर, मऊ तहसील परिसर, राजापुर, बरगढ़ थाना, मानिकपुर में स्थापित है। वहीं ऑटोमेटिक रेन गेज स्टेशन खोह पुलिस लाइन, सीतापुर माफी पीजी कॉलेज, कर्वी ब्लॉक परिसर, पहाड़ी ब्लॉक परिसर, मऊ कलचिहा पॉलिटेक्निक, मऊ, मानिकपुर ग्रामीण राजकीय महाविद्यालय में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos




मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि जिले में फिलहाल रेड अलर्ट जारी है। दोपहर के समय धूल भरी गर्म हवाएं चल रही हैं और सूर्य की तपिश सामान्य से अधिक है। आने वाले दिनों में तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed