सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water cooler is running but still hot water is coming out

Chitrakoot News: चल रहे वाटर कूलर, फिर भी निकल रहा गर्म पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 24 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Water cooler is running but still hot water is coming out
फोटो 24 सीकेटीपी-05-गर्म पानी से प्यास बुझाता राहगीर
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी व लू के रेड अलर्ट के बीच शहर में लगाए गए वाटर कूलर लोगों को राहत देने के बजाय परेशानी बढ़ा रहे हैं। नगर के प्रमुख चौराहों और बस स्टॉप पर लगी मशीनें चालू तो हैं, लेकिन उनमें से ठंडे की जगह गर्म पानी निकल रहा है। इससे राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को प्यास बुझाने के लिए मजबूरी में दुकानों से पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि वाटर कूलरों में अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, पानी रुक नहीं पाता है और तेज धूप की वजह से पानी गर्म आ रहा है।

------

वाटर कूलर से आ रहा गर्म पानी

रामघाट मार्ग स्थित शंख चौराहे पर नगर पालिका द्वारा लगाया गया वाटर कूलर चालू मिला। मशीन चलने के बाद भी सुबह करीब 10 बजे वहां से गुजर रहे राहगीरों को ठंडा पानी नहीं मिला। गर्म पानी निकलने पर लोगों ने मजबूरी में उसी से प्यास बुझाई। राहगीरों ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में ठंडे पानी की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन यहां राहत नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मशीन तो चालू पर पानी ठंडा नहीं
कर्वी चौराहे के पास बने अस्थायी रोडवेज बस स्टॉप में दो वाटर कूलर लगे हैं। दोपहर करीब 12 बजे दोनों मशीनें चालू थीं, लेकिन पानी गर्म निकल रहा था। प्यास बुझाने पहुंचे एक सफाई कर्मी ने गर्म पानी देखकर पीने से मना कर दिया और हाथ धोकर वापस चला गया।
विज्ञापन
Trending Videos

-----
सिर्फ बोर्ड लगा दिया, इंतजाम नहीं
कर्वी चौराहे से कानपुर, फतेहपुर, राजापुर, प्रयागराज और सोनेपुर की ओर जाने वाले राहगीरों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। यहां जल जीवन मिशन की ओर से जल सेवा केंद्र का बोर्ड लगाया गया है, लेकिन मौके पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। राहगीर राज कुशवाहा ने कहा कि विभाग ने केवल बोर्ड लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी है।
-----

बोले जिम्मेदार

वाटर कूलरों को गर्मी के पहले ठीक करवाया गया है। इसके बाद भी लगातार जांच करवाई जा रही है। पानी की निकासी अधिक होने के कारण दोबारा भरने व ठंडा होने में समय लगता है। इससे गर्म पानी निकल रहा होगा। बाकी फिर से चेक करवा लिया जाएगा।
- लाल जी यादव, ईओ नगर पालिका परिषद।

फोटो 24 सीकेटीपी-05-गर्म पानी से प्यास बुझाता राहगीर

फोटो 24 सीकेटीपी-05-गर्म पानी से प्यास बुझाता राहगीर

फोटो 24 सीकेटीपी-05-गर्म पानी से प्यास बुझाता राहगीर

फोटो 24 सीकेटीपी-05-गर्म पानी से प्यास बुझाता राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed