{"_id":"6a140d592c5ac3097f064293","slug":"video-volunteers-launch-cleanliness-drive-on-mandakini-riverbanks-on-ganga-dussehra-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: मंदाकिनी को स्वच्छ बनाने की अनूठी मुहिम, 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने जाल डालकर निकाला कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: मंदाकिनी को स्वच्छ बनाने की अनूठी मुहिम, 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने जाल डालकर निकाला कचरा
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के तटों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। एकल विद्यालय, गायत्री परिवार और माझी मछुआरा संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेकर श्रमदान किया।
अभियान की शुरुआत मां मंदाकिनी के पूजन से हुई। महंत दिव्य जीवन दास, गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी और एकल विद्यालय के आंचलिक अध्यक्ष ने विधिवत पूजन कर मंदाकिनी की अविरलता और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इसके बाद स्वयंसेवकों ने करीब दो घंटे तक नदी और उसके तटों की सफाई की। जाल डालकर नदी के भीतर से कचरा निकाला गया, जबकि घाटों और किनारों पर फैले प्लास्टिक, पाउच, पानी की बोतलें और अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर साफ किया गया।
स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से नदी में प्लास्टिक सामग्री, शैंपू और अन्य प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुओं का उपयोग न करने की अपील भी की। इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।