सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There are neither roads nor water in the slums of the city

Chitrakoot News: शहर की कच्ची बस्तियों में न सड़क है न पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 22 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
There are neither roads nor water in the slums of the city
फोटो 22 सीकेटीपी-23-चमड़ा वाली गली के पास कच्चे रास्ते से निकलता युवक। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर परिषद ने कच्ची बस्तियों का विस्तार तो किया, लेकिन उनके विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। नतीजतन एसडीएम कॉलोनी के पास स्थित कच्ची बस्ती और अमानपुर कच्ची बस्ती जैसे कई क्षेत्रों में पानी, सीवरेज, नालियां और पक्की सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं।
Trending Videos

कच्चे मार्गों पर फैली रेत और बारिश का पानी मिलकर कीचड़ का रूप ले लेता है। इससे आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। नालियों के अभाव में पानी की निकासी नहीं हो पाती और गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। नगर परिषद की ओर से यहां नियमित सफाई के लिए न तो पर्याप्त कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं और न ही कोई ठोस व्यवस्था की गई है। परिणामस्वरूप जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय निवासी गंदगी में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोटो-22सीकेटीपी 24-आरएस चौहान। संवाद
बारिश के बाद गलियों में निकला मुश्किल



एसडीएम कॉलोनी चमड़ा मंडी सड़क निवासी आरएस चौहान ने बताया कि अभी दो दिन पहले हुई बारिश में गली पूरी तरह से दलदल बन गई थी। घर से निकलना भी दूभर हो गया था। धूप निकली है तो कुछ राहत है। शहर में रहने के बाद भी सड़क पक्की नहीं हुई है। कई बार तो फिसलन के कारण गिरते-गिरते बचे हैं।
---------
फोटो-22सीकेटीपी 25-राम नरेश कुशवाहा। संवाद
अमानपुर निवासी राम नरेश कुशवाहा ने बताया कि गलियों में पानी भरा होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। कई बार स्थानीय लोगों के साथ गली को पक्का करने के लिए कहा गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। बारिश में और दिक्कतें होती है।
----------
बोले जिम्मेदार
शहर की कई सड़कों को लेकर प्रस्ताव तैयार किए हैं। जल्द ही इन पर काम भी होगा और लोगों को सहूलियत मिलेगी।
- लालजी यादव, ईओ, नगर पालिका परिषद

फोटो 22 सीकेटीपी-23-चमड़ा वाली गली के पास कच्चे रास्ते से निकलता युवक। संवाद

फोटो 22 सीकेटीपी-23-चमड़ा वाली गली के पास कच्चे रास्ते से निकलता युवक। संवाद

फोटो 22 सीकेटीपी-23-चमड़ा वाली गली के पास कच्चे रास्ते से निकलता युवक। संवाद

फोटो 22 सीकेटीपी-23-चमड़ा वाली गली के पास कच्चे रास्ते से निकलता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed