{"_id":"6a6a3ac21e685aedbc05e22b","slug":"this-fight-is-not-personal-it-belongs-to-the-people-of-bundelkhand-raja-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-134306-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बुंदेलखंडियों की है: राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, बुंदेलखंडियों की है: राजा
Wed, 29 Jul 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की गांव-गांव पांव-पांव यात्रा के तहत बुधवार को आयोजित बुद्धिजीवी गोष्ठी में सैकड़ों लोगों ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग का पूर्ण समर्थन किया। सभी ने एक स्वर में दोहराया कि उन्हें पृथक बुंदेलखंड राज्य चाहिए। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजा बुंदेला ने इन सुझावों पर अमल करने का वादा किया। कहा, यह लड़ाई व्यक्तिगत मेरी नहीं, बल्कि सभी बुंदेलखंडियों की है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन सभी बुंदेलखंडी अपने हक और अधिकार मांगने आगे आएंगे, उस दिन बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनने से कोई रोक नहीं सकता। यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा के सत्संग भवन में आयोजित गोष्ठी में अधिवक्ता, शिक्षक, सेवानिवृत्त अधिकारी और विद्वान शामिल हुए। वक्ताओं ने पृथक बुंदेलखंड राज्य को लेकर अपने विचार रखे और कई सुझाव दिए। गोष्ठी में सीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा, लल्लूराम शुक्ला, हनुमान प्रसाद शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामसुंदर मिश्र शामिल हुए।
विज्ञापन