{"_id":"6a6a3ab3c3633ae2820cdaf7","slug":"woman-dies-at-chc-doctor-accused-of-negligence-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-134293-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सीएचसी में महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सीएचसी में महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Wed, 29 Jul 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ (चित्रकूट)। सीएचसी में बुधवार को पेट दर्द से भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन व लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। आंबेडकर नगर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि डॉक्टर अनीता ने उनकी पत्नी सुनीता देवी को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उन्हें उलझन हुई। दीपक ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने अभद्रता की और मौत के बाद भाग गए। सूचना पर एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी सीएचसी पहुंचे। चिकित्साधिकारी मो हरुन ने सामान्य दवाएं देने की बात कही और मौत की संभावना से इन्कार किया। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन